संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को किरोसिन तेल छिड़क जलाकर मार डाला। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के जाहांगीरपुर की बताई जाती है।मृतका अनवर हुसैन की 26 वर्षीय पत्नी सबरुन निशा है। बताया जाता है कि विवाहिता की मौत सदर अस्पताल छपरा में गुरुवार की देर रात को हो गई।इधर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मृतका के पति अनवर हुसैन को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की प्राथमिकी मृतका के पिता व सिवान जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी मो.कलामुद्दीन ने दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने बताया है कि बेटी की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से चार वर्ष पूर्व की गई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज के रूप में सोने की अंगूठी, चेन व नकद रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नही होने पर सभी मिलकर सबरुन को लगातार प्रताड़ित करते रहते थे। जिसकी जानकारी उसने मायके वालों को कई दफा दी थी। मायके वालों ने बेटी को प्रताड़ित नहीं करने का आग्रह भी किया था। लेकिन ससुराल वालों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। गुरुवार की शाम मृतका का पति अपने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता को मारने के उद्देश्य से उसपर मिट्टी का तेल उड़ेल आग लगा दी। आग से झुलस रही महिला चीखने चिल्लाने लगी। महिला को झुलसते देख आसपास के लोगो ने आग बुझाया तथा उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। पटना ले जाने के क्रम में ही झुलसी महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मृतका के पिता ने पति अनवर हुसैन के अलावें सास सहिदन बेगम, ननद रानी बेगम तथा देवर साबिर हुसैन को नामजद किया है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति पत्नी के बीच बिवाद हुई थी। जिसके बाद महिला ने आग लगा ली।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना से जुड़ी तमाम बिंदुओं को ध्यान में रख अनुसंधान में जूटी है।वही शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।सभी नामजद फरार बताए जाते है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा