राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के खजौली गांव स्थित चेमनी मालिक को भाठा पर ही बाइक सवार अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी गई प्राप्त जानकारी के अनुसार वी आई पी चेमनी के मालिक रामानंद राय प्रतिदिन की तरह शुक्रवार अपने चेमनी पर आकर बैठे हुए थे करीब 12 बजे दिन के आस पास एक बाइक पर दो सवार अपराधियों ने उनको देखते ही ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे जो उनके छाती व पेट मे लग गई तब तक अपराधी वहां से फरार हो गये वही गोली लगने के बाद वहां उपस्थित लोगों ने आनन फानन में चेमिनी मालिक को हॉस्पिटल लेकर जाने लगे तो रास्ते मे ही दम तोड़ दिया गया वही घटना की सूचना मिलते ही डेरनी पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है वही चेमनी मालिक के पुत्र नवल ने बताया कि मेरे पिता की हत्या लेवि के लिए किया गया है क्योकि कुछ दिन पहले उन लोगों द्वारा धमकी दी गई थी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग