राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा चौक पर शनिवार को नगरा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।थानाध्ययक्ष हरेश्वर सिंह ने बताया कि सारण एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है।जिसमे दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई साथ ही बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वाले बाइक चालकों के वाहनों को जब्त किया गया। वहीं जांच के क्रम में वाहन जब्त किए गए जिसे कागजात आदि की जांच कर छोड़ दिया गया और बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें और हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग