नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के हरिहरपुर पंचायत के महेसियां गांव में एक हजार फीट कच्ची रास्ता को जिला पार्षद फंड से इटसोलिंग का कार्य संपन्न हुआ इस सम्बंध जिला पार्षद शांति देवी के प्रतिनिधि मनीष दुबे ने बताया कि जिला पार्षद का फंड कम होता है और क्षेत्र बड़ा है इस लिहाज से हर पंचायत में वैसे रास्ता को चयनित किया गया जो काफी दिनों से जर्जर था या बना ही नही था इसी क्रम में महेसियां गांव की एक हजार फीट कच्ची रास्ता काफी दिनों से उपेक्षित था तथा आम लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई हो रही थी वही यहां के ग्रामीणों ने काफी समय पहले सोलिंग बनाने की मांग की थी जिसे बना दिया गया इस रास्ते से यहां की ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा ही साथ ही इटवां व गड़खा जाने वाले राहगीर के लिए शार्टकार्ट रास्ता होने के साथ साथ सोलिंग आने जाने के लिए सुगम रास्ता भी बन गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग