लहलादपुर के जनता बाजार फीडर में मेंटेनेस कार्य को लेकर 11-16 जून तक बाधित रहेगी विधुत आपूर्ति
बनियापुर(सारण)। लहलादपुर पीएसएस से संचालित जनता बाजार फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर 11-16 जून तक पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी लहलादपुर प्रशाखा के जेई राजा कुमार के द्वारा दी गई। जेई ने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान जर्जर तार-पोल एवं अन्य उपकरण को दुरुस्त किया जाएगा। ताकि उपभोक्ताओं को नियमित विधुत आपूर्ति का लाभ प्राप्त हो।ऐसे में उपभोक्ता धैर्यपूर्वक निर्धारित समय से पूर्व ही आवश्यक कार्य का निबटारा कर ले ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग