राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू को बिहार प्रदेश जद यू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जद यू का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।जिसके बाद मशरक प्रखंड के जद यू कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।मशरक प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह ने नव मनोनीत सचिव को बधाइ और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि मशरक जदयू परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। मौके पर शुभनारायण सिंह,उमा प्रसाद आदि सहित सैकड़ो ने मनोनयन पर बधाई दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग