राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला परिषद शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की सारण इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व प्रमंडलीय सचिव चुल्हन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिला परिषद माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा पुस्तकालयाध्यक्षों के ऐच्छिक स्थानांतरण हेतु सारण जिला परिषद् के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द स्थानान्तरण करने का आग्रह किया। इस दौरान वार्ता क्रम में शिक्षक नेता कुमार अर्णज ने बिहार जिला परिषद् माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थानांतरण एवं सेवा शर्त नियमावली- 2020 के नियम -16 में निहित प्रावधान के तहत नियोजन इकाई जिला परिषद के क्षेत्राधीन विद्यालयों में इच्छुक आवेदकों का ऐच्छिक स्थानांतरण नियमानुकूल करने का अनुरोध किया। वहीं प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि सारण जिला परिषद् अंतर्गत विगत 6 वर्षों से ऐच्छिक स्थानांतरण नहीं हुआ है। जबकि समय-समय पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद शिक्षक आवेदन करते रहें हैं। स्थानांतरण नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुष शिक्षक भी मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से परेशान हैं। जिसका प्रतिकूल प्रभाव विद्यालयों में शिक्षण कार्य एवं उनके परिवारों पर पड़ रहा है। शिक्षा और शिक्षक के व्यापक हित में स्थानांतरण यथाशीघ्र किया जाना आवश्यक है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग