वाहन चेकिंग के दौरान 10 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
बनियापुर(सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने दस लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। एएसआई रामकृत प्रसाद के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमे बताया गया है कि भकुरा भिठ्ठी मोड़ पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया।जो पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। जहाँ तलाशी के दौरान बाइक पर बोरी में बंधे दस लीटर देशी शराब बरामद किया गया। साथ ही बाइक को जब्त कर थाना लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी नंदलाल टोला निवासी मुन्ना राम बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग