नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के दरियापुर पंचायत के वार्ड नौ के जनवितरण प्रणाली दुकानदार गोगल मांझी के द्वारा पिछले साल कोरोना के वक्त सरकार ने निःशुल्क अनाज वितरण करने का आदेश किया गया था पुनः इस बार भी निःशुल्क का आदेश है लेकिन किसी भी उपभोक्ता को अनाज नही दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नौ के उपभोक्ता इस बात को लेकर एम ओ से लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी तक लिखित शिकायत की लेकिन उस पर कोई करवाई नही होने पर उपभोक्ता रामेश्वर मांझी ने वकालत नोटिस तक भेजवाया गया है अगर वकालत नोटिस के उपरांत भी कोई असर डीलर पर नही पडी तो उपभोक्ता रामेश्वर मांझी डीलर के खिलाफ़ सक्षम न्यायालय में परिवाद दर्ज कराने की तैयारी में जुटे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग