अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर मिश्रवलिया स्थित अपने आवास पर जनता दरबार में रेडियो कार्यक्रम प्रधानमंत्री की मन की बात को उपस्थित लोगो के साथ सुना। प्रधानमंत्री की मन की बात को सराहाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गांव के लोगों की कोरोना काल में एक दूसरे को किए गए सहयोग की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि गांव के लोगों ने कोरोन्टाईन सेन्टर बनाए, किसी को भूखा नहीं रहने दियाऔर शहरो तक दूध सब्जी पहुंचाते रहे, यह रिसर्च का विषय बनेगा। सांसद ने प्रधानमंत्री जी की बातों के बारे में उपस्थित लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे और साथ ही टीका लगवायें यही करना कोरोना से जान गंवाने वालो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री जी की बातो को दुहराते हुए कहा कि कोरोना की बीमारी बहुरूपिए वाली है। अपना रंग बदल बदल कर पहुँच जाती है। इससे सावधान रहना है। बाद मे आयोजित जनता दरबार में उपस्थित क ई लोगों की समस्याओ का त्वरित निष्पादन उन्होने किया। मौके पर युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल उमेश तिवारी मनोज पांडेय, विजय कुमार सिंह शंकर यादव, नीलेश सिंह, गुड्डू चौधरी, पंकज सिंह सहित क ई अन्य भी थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग