पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर दुमदुमा गांव में दो स्थानों पर छापेमारी की गई जिसमें शराब धंधेबाज पुलिस बल को देख फरार हो गया वही मौके पर 7 लीटर अंग्रेजी और 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने दुमदुमा गांव में दो स्थानों पर छापेमारी की जहां दो स्थानों पर पुलिस बल को आता देख शराब धंधेबाज फरार हो गए। जिसमें विशाल मांझी के यहां छापेमारी में 180 एम एल की 41पीस अंग्रेजी शराब की बोतल जो 7 लीटर के करीब है वही अजय राउत के यहां 15 लीटर गैलेन में भरी अवैध देशी शराब बरामद की गई।मामले में शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।वही फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग