मशरक में ढ़ाई महीने बाद ओपीडी सेवा चालू होने मरीजों से गुलजार दिखा मशरक पीएचसी
मशरक(सारण)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी सेवा चालू होने से पिछले ढाई महीने बाद सामान्य मरीजों के आने से गुलजार दिखा परिसर। सरकार द्वारा कोरोना जंग और लाॅक डाउन के बाद ओपीडी सेवा चालू करने के आदेश दिए गए। स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि ओपीडी सेवा चालू कर दी गई है और बिना मास्क पहने पीएचसी में आने पर रोगियों और परिजनो को मास्क के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही सभी मरीजों का थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से स्वास्थ्य जांच कर ही चिकित्सकों के पास भेजा जायेगा।पूरे परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वही कर्मचारियों को भी मास्क पहनकर सतर्क होकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मरीजों से मिलना है। पहले दिन पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने दो दर्जन मरीजों को बारी बारी से देखा। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लाॅक डाउन के ढाई महीने बाद बंद ओपीडी सेवा चालू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग