संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत होकर राहगीरों के साथ गाली-गलौज करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों व्यक्ति को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार का है।एएसआई विजय साह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरपुर निवासी ददन मांझी और पिठौरी निवासी विनोद राम शराब का सेवन कर बाजार पर हो हंगामा और गाली-गलौज कर रहे है।जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो मामला सत्य पाया गया।जिसके बाद मेडिकल जांच में भी दोनों व्यक्ति के शराब पीने की पुष्टि की गई।जिसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग