राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। सदर प्रखण्ड के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। मन की बात मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि वैक्सीन ही कोरोना बीमारी से लड़ने का कारगर उपाय है। उन्होंने लोगों से वैक्सीन के संबंध मे किसी भी अफवाह से बचने की सलाह दी। इस अवसर पर चिरांद मे प्रखण्ड भाजपा अध्यक्ष हरेश्वर सिंह, मानुपुर जहाँगीर में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द कुमार सिंह, दिनेश सिंह राजन डुमरी मे विपिन सिंह, राजेश सिंह, मुसेपुर मे शत्रुघ्न सिंह, ठाकुर शंकरदयाल सिंह, डोरीगंज में किसान मोर्चा के विनय कुमार विमल बदलु टोला में अरुण कुमार आदि लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग