राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के चैनपुरवां गाँव मे एक किसान के 15 कट्ठा खेत मे लगे कुनड़ी के फसल को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा काट कर बर्बाद कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध मे चैनपुरवां गाँव निवासी किसान मुन्द्रिका शर्मा ने स्थानीय थाने मे एक आवेदन दिया है जिसमे कहा गया है कि मै अपने घर के बगल के खेत मे 15 कट्ठा कुनड़ी का पौधा लगाया था। रोज की तरह जब अपने खेत मे गया तो देखा की मेरे सारे फसल को अज्ञात लोगों द्वारा काटकर बर्बाद कर दिया साथ ही बगल के खेत मे लगे 15 -20 केले के घवद भी काट लिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग