महमदपुर के सरनाकचक में सरकारी जमीन से हरा भरा आम का पेड़ काटने का प्रयास का मामला सामने आया है
विपीन कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण) । प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर पंचायत के सरनाकचक चंवर में सरकारी ज़मीन से हरा भरा आम का बृक्ष काटने का प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में डेरनी थाना क्षेत्र के ठीका गाँव निवासी बालकृष्ण शर्मा ने दरियापुर अंचल अधिकारी व वन पदाधिकारी दिघवारा को आवेदन देते हुए बताया कि चार जून 20 को जब हम अपने खेत घूमने गया तो देखा कि दरियापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गाँव निवासी लकड़ी व्यपारी शिवजी दाश खड़ा होकर बृक्ष को कटवा रहे थे जब हमने पूछा तो उन्होंने बताया कि सब हम समझ बुझ कर बृक्ष कटवा रहे हैं तब हम रोकने का प्रयास किए लेकिन नही रुके।
इस संबंध में अधिकारी गन से जाँच करते हुए करवाई करने की माँग की है।
आपको बता दें कि जहाँ एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण हेतु बृक्ष लगाने का काम कर रही हैं साथ ही आम लोगो को बृक्ष लगाने को प्रेरित कर रही हैं , वही कुछ लोग लालच बस बिना सोचे समझे हरा भरा बृक्ष काटने पर तुले हुए हैं, इस बृक्ष से राहगीरों के साथ साथ तीन गाँव के किसानों को धूप में छाया का काम करता था जब भी किसान बैशाख के महीने में खेत में काम करने जाते थे आशा रहता था काम करते थक जाएँगे तो वहाँ जाकर आराम कर लेंगे पुनः काम पर लग जाएंगे ,साथ ही धान की रोपनी में तो मज़दूर के लिए भी संजीवन बूटी का काम करता था यह बृक्ष।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग