मांझी पुलिस ने 30 लीटर बीयर जब्त किया
छपरा (सारण)। बुधवार को मांझी थाना पुलिस ने बाइक से जा रहे धंधेबाजों का पीछा कर 30 लीटर बीयर जप्त कर लिया। जबकि धंधेबाज भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार दो युवक बोरी में शराब लेकर जा रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने अपने चौपहिया वाहन से उनका पीछा किया गया। पुलिस को पीछा करते देख वे घबड़ा गए। इस बीच सलेमपुर बांध के पास बोरी को फेंक कर भाग निकले। बोरी में 60 बीयर के डब्बे बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों फुलवरिया गांव के नितेश सहनी व विकास सिंह हैं। पुलिस उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग