राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर आज गरीबों को कराएंगे भोजन : सुभाष
सादगी पूर्ण जन्मदिन मनाने की तैयारियां पूरी
के के सिंह सेगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। इस बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन गुरुवार को सादगी से मनाया जाएगा। इस अवसर पर केक नहीं काटा जाएगा। इस दिन पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार गरीब परिवारों को भोजन कराया जाएगा। इससे संबंधित एकमा विधानसभा क्षेत्र में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इसकी जानकारी देते हुए एकमा विधानसभा क्षेत्र के संभावित राजद प्रत्याशी श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव ने देते हुए बताया कि प्रत्येक प्रखंड क्षेत्र में कम से कम 151 गरीब परिवारों को भोजन कराए जाने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव, महासचिव दीपक प्रसाद, संतोष सिंह, मोहम्मद साबिर, रितेश पटेल, रवि कुमार महतो, उमाकांत यादव, अमित चौधरी, रत्नेश सिंह, राकेश यादव, जितेंद्र यादव, मनेजर सिंह, विकास प्रसाद, पिंटू सिंह, स्वामी नाथ यादव, अन्नू बाबा, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग