राजद नेता सुभाष ने नोनिया बस्ती में किया राशन का वितरण
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। कोरोना संक्रमण महामारी को रोकने के लिए लॉक डाउन के चलते असहाय, गरीब व दिहाड़ी मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे ध्यान में रखते हुए एकमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच के नोनिया बस्ती में जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री का वितरण राजद नेता श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। इस मौके पर सुभाष यादव ने कहा कि क्षेत्र में कोई इंसान भूखा व बीमार नहीं रहे। इसी उद्देश्य से समाजसेवी व राजद नेता श्रीकांत यादव के निर्देशानुसार एकमा विधानसभा क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री के रुप में चावल, दाल, आलू, प्याज, सरसों का तेल, मसाला, नमक व साबुन आदि का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर एकमा प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव, राजेंद्र पेंटर, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, रवि कुमार महतो, भोला शर्मा, रितेश पटेल, वीरेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग