राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में जमीनी विवाद में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के लिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। प्राथमिकी में 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है एवं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में प्रथम पक्ष के रायपुरा निवासी सुभाष प्रसाद के पुत्र रंजीत कुमार विद्यार्थी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आरोप लगाया कि रविवार सुबह में अपने निजी जमीन की घेराबंदी कर रहा था तभी पूर्व में रंगदारी के रुपए नहीं देने के मामले में दबंगों द्वारा घटना स्थल पर आकर फायरिंग की गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में न्याय संगत कार्रवाई की जा रही है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग