पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के बहरौली पंचायत के खुशी साह के टोला में हनुमान मंदिर के पास बहरौली, कवलपुरा, मठिया,बड़वाघाट,चांदवरवा जाने वाली ग्रामीण सड़क पर लगातार हो रही बारिश से घोघाड़ी नदी का पानी चढ़ गया है जिससे आवागमन ठप्प हो गया है। आस पास के क्षेत्रों में लोगों को आने जाने में लगातार भारी परेशानी उठानी पड़ी। वही घोघाड़ी नदी में नदी का पानी उफान पर जाने से लोग हलकान रहे।सड़क पर तीन से चार फीट पानी होने के कारण आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग