राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक बाजार की सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे ऑटो के खिलाफ मशरक थाना पुलिस ने सोमवार को सघन जांच अभियान चलाया गया। मौके से एक दर्जन ऑटो को जब्त किया गया।बिना परमिट और बिना कागजात के खुलेआम थाना के बगल में ही अस्पताल गेट के सामने से सड़कों पर सवारी लेकर फर्राटा भरते नजर आते हैं। फिलहाल पकड़े गए ऑटो को पुलिस अभिरक्षा में जब्त कर रखा गया है।इस सम्बंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को सड़क पर बिना कागजात के ऑटो के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें सभी की कागजात की जांच की गई जिनके कागजात नही थे उन्हें जप्त कर लिया गया है।वही सड़क पर बेतरतीब तरीके से चलनेवाले ऑटो चालकों को बख्शा नही जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार बिना परमिट और कागजात लिए कोई भी ऑटो अब सड़क पर फर्राटे भरते पकड़े गए तो उनपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग