पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने मशरक पूरब टोला में एक घर के भुसौल के पास रखे लावारिश हालत में 80 लीटर देशी शराब जब्त किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 40 लीटर के दो बड़े गैलन में ग्रामीण उमेश सिंह के घर के आगे एक भूसा रखने वाले जगह पर भूसा में दबा हुआ था। जिसे जब्त कर थाना लाया गया। कारोबारी की जानकारी नही मिल पाई। अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग