राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में सहाजितपुर पुलिस ने दो युवकों को डेढ़ लीटर देशी शराब के साथ गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।वही अपाची बाइक को भी ज़ब्त कर लिया।गिरफ्तार युवकों में सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के बेला पचकौनी निवासी पंकज कुमार एवं सहाजितपुर बाजार निवासी राजू पासवान शामिल है। दोनों युवक आर्केस्ट्रा में काम करते है और पुलिसिया पुछताक्ष में शराब की होम डिलीवरी करने की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि एनएच 331 पर कोल्लूआ बाजार के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सहाजितपुर की तरफ से आ रहे अपाची सवार दो युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।जहाँ जांच के क्रम में बाइक में रखे देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।कोई भी धंधेबाज बख्सा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग