राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के साहिमपुर गाँव स्थित एक घर से 216 लीटर अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्रांड की बरामद मामले में खैरा थाना पुलिस ने धंधेबाज को चिन्हित कर प्रथमिकी दर्ज कर ली है।उक्त धंधेबाज जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेया गाँव निवासी चुनमुन सिंह तथा खैरा थाना क्षेत्र के सहिमपुर गाँव निवासी मकर राउत बताया जाता है।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्ययक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि दो धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वही नगरा के अफौर से एक धंधेबाज को नगरा ओपी पुलिस ने साढ़े सात लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन