राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। समग्र शिक्षा अभियान व बिकाश की राशि बिभाग को करने के लिए शिक्षक कई दिनों से अपहर सेंट्रल बैंक का चक्कर लगा रहे है,बैंक कर्मी कभी कुछ तो कभी इंटरनेट की गरबरी की बात कह टरका दे रहे थे।जिससे अमनौर व परसा प्रखण्ड के आक्रोशित शिक्षकों ने मंगलवार को बैंक के सामने शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया।शिक्षक भेल्दी एनपीएस के अनिल कुमार सिंह, फिरोजपुर के बबलु कुमार सिंह , बेशिक स्कूल मंद्रौली के शिवजी राय , मीडिल स्कूल ढोरलाही के कृष्णा रजक , प्राइमरी स्कूल पैगा के सुशील पाठक व पीएस शोभेपुर आमानत अंसारी आदि ने शाखा प्रवंधक व बैंक कर्मियों पर कार्य में उदासीनता वरतने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा विभाग के कार्य को तरजीह नहीं दे रहे है । कई दिनों से दौड़ लगाने के बाद भी कार्य नहीं हो पा रहे है ।इधर विभाग की तुगलकी फरमान से हम सभी शिक्षक परेशान है ।इन्होंने बताया कि विभाग ने समग्र शिक्षा व विकास सहित मध्यान भोजन से संबंधित राशि 30 जून तक विभाग वापस कर देने का अल्टिमेटम दिया था । ऐसे में बैक की उदासीन के कारण हमलोगों का राशि वापस नही हो रही है । शिक्षकों ने विभाग के वरीय अधिकारी से पहल करने की मांग की है।इधर शाखा प्रवंधक राजेश कुमार ने इस मामले में शिक्षकों के आरोप को बेबुनियाद बताया ।कहा वैंक नेट से चलती है।नेट नही रहे तो हमलोग क्या कर सकते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग