संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। नवगठित मांझी नगर पंचायत का हाल पानी-पानी हो गया है। सड़क हो या घर जिधर देखो पानी हीं पानी दिखाई दे रहा है। सरकारी स्तर पर जल-निकासी की समुचित ब्यवस्था नही किये जाने के कारण मांझी रेलवे स्टेशन प्रखंड मुख्यालय तथा पुलिस स्टेशन को एक दर्जन पंचायत को जोड़ने वाला सुघर छपरा रोड पूरी तरह से बरसात के पानी में डूब गया है। कई दर्जन लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। जिससे लोग पलंग एवं चौकी पर हीं खाना पकाने, खाने-पीने एवं समय गुजारने को विवश हैं। घरों में जहरीले जीव-जंतु भी प्रवेश कर रहे हैं। बाहर में भी पानी भरे होने के कारण घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी तो महिलाओं एवं बच्चों को है। मांझी नगर पंचायत के करीब सभी गांवों की यही स्थिति है। जल-जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ज्ञानेश्वर तिवारी भागवत तिवारी जगमोहन राय तपेश्वर प्रसाद सीता राम सिंह नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव सूर्य प्रकाश तिवारी झूलन यादव जवाहर प्रसाद श्रीवास्तव तिलक प्रसाद सोनू गुड्डु पिंकू देवेन्द्र सहित सभी प्रभावित लोगों ने सरकार एवं प्रशासन से जल-निकासी की व्यवस्था कर मदद करने की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग