राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सदर प्रखंड के मुसेपुर एवं डुमरी पंचायत में जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला के द्वारा संचालित चलंत मिट्टी जांच वाहन के द्वारा किसानों का मिट्टी जांच किया गया। साथ ही मिट्टी जांच से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई। जिसमें सदर प्रखंड के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी दूधनाथ प्रसाद, कृषि समन्वयक हेमंत कुमार सिंह के द्वारा मिट्टी जांच एवं खरीफ फसल योजना, प्रधानमंत्री किसान योजना के बारे में विस्तार पूर्वक उपस्थित किसानों को बताया गया। कार्यक्रम में विज्ञान सलाहकार मुलायम सिंह यादव, डुमरी पंचायत के रमेश कुमार, आनन्द कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार,मुसेपुर से सचिन कुमार, सरोज कुमार, मनोज कुमार, दीलिप कुमार, अमित कुमार, विश्वनाथ राय, उपेन्द्र राय, ओमप्रकाश कुमार आदि किसान मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग