राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर विशेष

राष्ट्रनायक न्यूज।

पूर्णिया (बिहार)। आज के भौतिकवादी युग में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते-करते सुबह से शाम कब हो जाती है पता ही नहीं चलता हैं। दिन, महीने, साल दर साल बीतते चले जाते है। लेकिन लोगो को फूरसत के दो पल नसीब नही हो पाते हैं। सामाजिक स्तर के अनुसार पारिवारिक जरूरतो को पूरा करते-करते लोग अनुशासित एवं स्वास्थ्य के नियमानुसार जीवन नही जी पाते हैं। जिसके कारण एक उम्र गुज़र जाने के बाद बहुत से लोग बीमार होने लग जाते है। पर्यावरण दोहन के कारण भी स्वास्थ्य समस्याएं बढ गई हैं। कुछ प्रकृति जनित तो कुछ मानवजनित रोगो से हमारा जीवन घिरा हुआ हैं।

हमारा आज का भौतिकतावादी जीवनशैली भी हमारे कमजोर स्वास्थ का कारण बना हुआ हैं। स्वास्थ्य से  संबंधित समस्याएं हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा ही बन चुका। इसी जरूरत ने हमारे जीवन में चिकित्सक की उपयोगिता कई गुणा बढा दी हैं। आए दिन हमें चिकित्सक की अवश्यकता पड़ती हैं। चिकित्सक को यदि भगवान का दर्जा दिया गया है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नही हैं। क्योंकि चिकित्सक की इसी महत्ता को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। ताकि हम दिवस विशेष पर विचार करते हुए उसे अपने जीवन में आत्मसात कर सके।

भारत में चिकित्सको के सम्मान के लिए 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। भारत में इसकी शुरुआत 1991 में महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री डॉ विधान चंद्र राय के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। डॉ विधान चंद्र राय को सम्मान देने के लिए चिकित्सक दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत भारत में हुई है। वर्तमान समय में प्रासंगिक है की 1 जुलाई के दिन ही डॉ विधान चंद्र राय का जन्म दिवस एवं पुण्यतिथि दोनों ही है। भारत में चिकित्सकों को सम्मान देने का यह पहला प्रयास नहीं है।

प्राचीन काल से ही भारत में वैद्य को सम्मान देने की परम्परा रही है जिसके प्रमुख उदाहरण महान वैद्य धनवंतरी है। जिन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की शुरुआत किया था। इन्हें देवता का स्थान भी प्राप्त है और दिवाली से पहले धनतेरस के दिन इनकी पूजा अर्चना की जाती हैं। इनके वंशज दिवोदास नामक व्यक्ति हुए। जिन्होंने काशी में विश्व का पहला शल्य चिकित्सा विद्यालय स्थापित किया था। भारत में प्राचीन काल से ही चिकित्सक तथा चिकित्सा पद्धति को सम्मान दिया जाता रहा है। जिस कारण भारत में कई चिकित्सा पद्धति प्रचलित है। चिकित्सक दिवस की महत्ता वर्तमान परिपेक्ष में और भी बढ़ गई है।

वर्ष 2020 की शुरुआत से ही अब तक पूरी दुनिया कोविड-19 से परेशान है। भारत ही नहीं पूरे विश्व के चिकित्सक कर्तव्य निष्ठा के साथ इस कोरोना संक्रमण वायरस से लोगों की जान बचाने में दिन रात एक कर के पूरी लगन के साथ जुड़े हुए हैं। लोगों की सेवा करने के लिए यह चिकित्सक अपना घर परिवार, नाते रिश्तेदार सभी को त्याग कर 24 घंटा ड्यूटी में लगे हुए है। जिस कारण कम से कम क्षति हो रही हैं। लाखों लोगो की जान बचाने के लिए अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में रहना खाना पीना सब कुछ करना पड़ रहा है।

चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग रात दिन मेहनत करने में जुटे हुए हैं। नई-नई तकनीक के साथ जुड़ कर शोध कार्य करते हुए नई तरक़ीब खोजने में लगे हुए हैं। जिससे इस कोरोनावायरस से लड़ते हुए मुक्ति पाया जाए। समाज के इन्ही प्रत्यक्ष दिखने वाले भगवान की वजह से कोविड- 19 का टीकाकरण कार्य चल रहा हैं। कई तरह की दवा  बाजार में उपलब्ध है। जो लोगो की जान बचाने में कारगर साबित हो रहे हैं। दुनियाभर के चिकित्सक कोरोनाकाल में मिशाल पर मिशाल पेश कर रहे हैं। हमें भी इनके सम्मान में आवश्यक रूप से नतमस्तक होना चाहिए। इनके द्वारा सुझाये गए स्वास्थ्य नियमो का पालन करना चाहिए। इनके सहयोग में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

सुनीता कुमारी, प्राध्यापक, हिंदी विभाग, ज़िला स्कूल पूर्णिया

You may have missed