राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या, भाई ने दर्ज करायी प्राथमिकी, पति गिरफ्तार

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या, भाई ने दर्ज करायी प्राथमिकी, पति गिरफ्तार

बनियापुर(सारण)। दहेज में बुलेट की मांग पूरी नही होने पर पति ने ही परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धनाव गांव का है।मृतका पवन कुमार मिश्रा की पत्नी प्रिया देवी बताई जाती है। मामले की प्राथमिकी मृतका के भाई व जनता बाजार थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर निवासी श्रीनिवास पांडेय ने दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति पवन कुमार मिश्रा, देवर प्रदुम्न मिश्रा, ननद मधु देवी तथा इसुआपुर थानाक्षेत्र के सहवां निवासी व मृतका के ननदोई सतीष उपाध्याय को नामदज किया गया है। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी पर त्वरीत कार्रवाई करते हुए नामजद पति को गिरफ्तार कर लिया है। शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जूटी है। दर्ज प्राथमिकी में मृतका के भाई ने बताया है कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2014 में पवन मिश्रा के साथ हुई थी। शादी में उपहार स्वरूप सभी आवश्यक सामग्री व आभूषण दिये गये। शादी  के कुछ ही दिन बाद पति तथा ननद बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।जिसकी सूचना मृतका द्वारा मायके वाले को कई बार दी गई थी। इधर दो माह पूर्व ही पति व मृतका के ससुराल वाले बुलेट बाईक की मांग की थी। मृतका के मायके वालों द्वारा असमर्थतता जताने पर हत्या की धमकी भी पति द्वारा दिया गया था। इस बीच गत बुधवार को पता चला कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। सूचना की सत्यतता की जानकारी पर मायके वाले धनाव पहुंचे थे। जहां मृतका का शव कमरे में पड़ा था। उसके गले पर रस्सी के गहरे जख्म के निशान पाये गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। जिसकी परवरीश को लेकर लोग फिक्रमंद है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।वही शेष नामजदों की गिरफ़्तार को लेकर छापेमारी चल रही है।