राजद ही गरीबों व बेसहारों का सच्चा हितैषी और लालू प्रसाद आज भी उनके सच्चे मसीहा : सलीम परवेज
के.के. सिंह सेंगर की रिपोर्ट
छपरा (सारण)। राष्ट्रीय जनता दल ही गरीबों और बेसहारों का सच्चा हितैषी और लालू प्रसाद आज भी उनके सच्चे मसीहा हैं।
उक्त बातें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज ने कहीं। उन्होंने अपने आवास पर लालू प्रसाद के 73वें जन्मदिवस पर गरीबों के लिए भोज का आयोजन किया था। श्री परवेज ने कहा कि लालू जी की इच्छा थी कि उनके जन्म दिन पर केक आदि काटने की बजाय गरीबों को भोजन कराया जाए। लोगों ने भरपेट खाना खाया और उनके दीर्घायु, स्वस्थ और जल्द रिहा होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आज बिहार के समक्ष देश के कोने-कोने से प्रवास से लौटे भाइयों को रोजगार उपलब्ध कराने और कमजोर तबके के लिए रोजी रोटी का इन्तेजाम करने की विकराल समस्या है। मगर राज्य की नीतीश सरकार इसपर ध्यान देने या योजना बनाने की बजाय चुनाव मोड में चली गयी है। यहां तक कि केंद्र सरकार भी गरीबों का इन्तेजाम करने की बजाय बिहार में हजारों करोड़ खर्च कर वर्चुअल रैली कर रही है। उस पैसे से कितने ही लोगों को दो वक्त का खाना मिलता। श्री परवेज ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासियों को वापस लाने का मामला हो या उनके पुनर्वास का मुद्दा, उद्योग लगाना हो या भ्रष्टाचार पर अंकुश हर मोर्च पर नाकाम है। राज्य में कानून के राज की जगह अफसर शाही की तानाशाही चल रही है। डबल इंजन की सरकार में जनता कोरोना और भूख की डबल मार सहने को मजबूर है। यह समय कोरोना के साथ लोगों को भूख से मरने से बचाने का है। श्री परवेज ने कहा कि हम सभी जनता और गरीबों के साथ हैं। किसी को भूखे सोने नहीं दिया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में उद्योग संपन्न और कृषि संपन्न आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण को मूर्त रूप प्रदान किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग