अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर, (सारण)। प्रखंड के सम्होता निवासी व नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चतरा पश्चिम टोला के शिक्षक सुरेंद्र मांझी का बाइक व मोबाइल बदमाशों ने बीती रात रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकड़ेरा तथा देवरिया के बीच हथियार दिखाकर छीन लिया। पीड़ित शिक्षक अपने बीमार भाई के इलाज के लिए सदर अस्पताल गए हुए थे। वह वहां से बुधवार की रात्रि 10:00 बजे के करीब अपने घर सम्होता लौट रहे थे। छपरा सिवान रोड में मुकड़ेरा तथा देवरिया के बीच दो बाइक सवार चार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर मोबाइल तथा हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल BRO4L 1376, 1500 रूपये व विद्यालयी कागजात छीन ली। इस बाबत शिक्षक की बदमाशों ने पिस्टल के बट से पिटाई भी कर दी|पीड़ित शिक्षक ने रिविलगंज थाना में इस सम्बन्ध मे आवेदन दिया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग