राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के कन्हौली संग्राम से एक बाइक की चोरी कर ली गई। घटना सोमवार की रात की है। बाइक स्वामी बिपिन सिंह ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। बताया गया है कि वह जिओ टॉवर की देखरेख करने एनएच से सटे टावर के पास आया था। वह बाइक को टॉवर के बाहर खड़ा कर दिया। फिर टॉवर की देखरेख कर बगल के ही कमरे में आराम करने लगा। एक घण्टे बाद जब वह कमरे से बाहर निकला तब उसका बाइक गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने बाइक की बरामदगी की गुहार स्थानीय पुलिस से लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग