राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में एक अपाची पर डेढ़ लीटर देशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अपाची जप्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित किया है। मामले में थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र बेला पचकौनी गांव के पंकज कुमार व सहाजितपुर बाजार के राजू पासवान को वाहन चेकिंग के दौरान शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों ने होम डिलीवरी शराब का धंधा स्वीकारी है। पुलिस को देख भागने के क्रम में गिरफ्तारी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग