राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

डिजिटल माध्यम से छात्रों को बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी करा रहे शिक्षक नसीम अख्तर

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण) देश में कोरोना महामारी की वजह से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई आगामी दो वर्षों से बाधित है। कोरोना ने हमारे जीवन को काफी प्रभावित किया है। जिससे हर व्यक्ति की हर चीज के लिए सोच बदल गई है। इसी कोरोना अवधि में छात्र-छात्राओं की सहायता हेतु बीबी राम उच्च विद्यालय, नगरा के शिक्षक नसीम अख्तर ने एक नया प्रयास शुरू किया है। जिससे छात्र-छात्राएं काफी लाभांवित हो रहे है। बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए उन्होंने पाठ्य -पुस्तक एवं चैप्टर आधारित कॉन्सेप्ट सह वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर की श्रृंखला की शुरुआत की है। जिसमें चैप्टर आधारित सभी टॉपिक संक्षिप्त एवं सरल भाषा में परिभाषित तो किए ही रहते हैं। साथ में 20-30 वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर का संग्रह भी होता है। जो बोर्ड परीक्षा में किसी न किसी वर्ष पूछे जा चुके होते है। अथवा परीक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होते हैं। यह प्रयास इस कोरोना अवधि में छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। कुशल शिक्षकों एवं शिक्षित अभिभावकों का मानना है कि यह मेटेरियल गागर में सागर के सामान है। सभी शिक्षक एवं अभिभावक इसे अपने-अपने छात्र-छात्राओं के बीच व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर भी कर रहे हैं।

ज्ञातव्य हो कि श्री अख़्तर ने एकोवेशन ऐप पर भी लाखों छात्र-छात्राओं की सहायता कर डिजीटल दुनिया के चहेते बने हुए हैं। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग सारण की देख-रेख में सारण सुपर- 30 भी उनका प्रयास सराहनीय रहा। उनके शिक्षण कार्य एवं मार्गदर्शन में काफी छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहरा चुके हैं। आगामी कोरोना अवधि में उनके द्वारा छात्र-छात्राओं की सहायता हेतु फेसबुक पेज पर सभी विषयों के अध्ययन सामग्री/नोट्स मेटेरियल्स सह वीडियो कंटेंट्स अपलोड कर उसका लिंक जिले के सभी शिक्षकों के ग्रुप में शेयर किया जा रहा था। श्री अख़्तर ने अपने वर्तमान प्रयास के बारे मे चर्चा करते हुए कहा कि प्रतिदिन एक चैप्टर लिखकर प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रिंट के उपरांत इसे वो अपने जिले के अलावे अन्य जिलों के शिक्षकोंसहित छात्र-छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करते हैं। साथ में यह आग्रह भी करते है कि इसे सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचाने की कोशिश की जाय। ताकि इस संक्रमण की अवधि में छात्र-छात्राओं को लाभ तो मिले ही, साथ में हमारा मेहनत भी सार्थक हो सके। छात्र-छात्राओं के बीच उत्सुकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसी कारणवश किसी दिन यदि मेटेरियल्स प्रिंट होकर नहीं आ पाता है, तो कितने अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं के मैसेज भी उनके पास आने लगते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह भौतिकी एवं इतिहास के सभी अध्यायों को समाप्त कर चुके हैं। जीव -विज्ञान तथा गणित विषय पर अब वह कार्य कर रहे हैं। इसकी जानकारी उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर, एकमा (सारण) के शिक्षक कमल कुमार सिंह ने दी है।