प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा, (सारण)। गुरुवार को पल्स पोलियो अभियान के अन्तिम दिन भी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अग्रणी भूमिका निभाए। जेपीएम कॉलेज की ममता कुमारी के साथ अन्य राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाऐं नगर के थाना चौक पर प्रतिनियुक्त थीं।वहाँ पर जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली स्वयं से जाकर पोलियोअभियान में शामिल हुए और पोलियो ड्राप पिलाकर सबको प्रोत्साहित किए। इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ आर पी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो हरिश्चंद्र, प्रो ए एम हाशमी,मंटू कुमार अलीना अली,मकेसर पंडित, विवेक और प्रिया रानी आदि एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेवकाऐं उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग