मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जन सम्पर्क अभियान का शुभारंभ
सत्येन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में गुरूवार को गौरा पंचायत के बुथ नंबर 22 , 23, 24,25 एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जन सम्पर्क अभियान के लिए जागरूक करने की अपील गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के पश्चमी मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह ने की। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मढ़ौरा विधानसभा के भाजपा नेता नागेन्द्र राय उपस्थित थे। भाजपा नेता नागेन्द्र राय सभी बुथों पर बैठकर करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर बुथ नंबर 23 में घर घर जाकर जन सम्पर्क अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का पत्र दिया गया और उनके कार्यो को बताया गया, जिसमें मुख्य रूप से पश्चिम मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह, जिला अध्यक्ष बिरजू सिंह, उपाध्यक्ष किरण कुमारी, महामंत्री संजय सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अनिल साहब, टुनटुन मिश्रा, सुधीर सिंह देव कुमार सिंह सहीत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग