राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक, (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में गुरुवार की अहले सुबह में कृषि कार्य में इस्तेमाल आने वाली 2 एचपी की पानी की मोटर पंप चोरी हो गई, पंप चोरी करते समय की घटना मकान में लगें सीसीटीवी में कैद हो गयी। मामलेे में मोटर चोरी की घटना में पीड़ित पकड़ी गांव निवासी गिरीशदेव पांडेय पिता स्व मुन्नी लाल पांडेय ने बताया कि सभी लोग घर में सोये हुएं थें कि गुरुवार की अहले सुबह बरामदें में रखी बिजली से चलने वाली 2एचपी की पानी की मोटर जो कृषि कार्य में काम आता है। चोर द्वारा चोरी कर ली गई। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से गांव में ही एक युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग