संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। हत्या मामले में महीनों से फरार चल रही कांड के नामजद अभियुक्ता को बनियापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी के तहत गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता बनियापुर थाना कांड संख्या 91/21 के प्राथमिकी अभियुक्ता रेशमा देवी है। जो महीनों से फरार चल रही थी।जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी। बताया जाता है कि गत मार्च महीने में होली के समय थाना क्षेत्र के हरपुर दक्षिण टोला में दो पक्षो के बीच उतपन्न विवाद को सुलझाने गए वृद्ध शिव बच्चन साह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी। जिसमे आधा दर्जन लोगो को नामजद किया गया था।जिस घटना में स्थानीय विद्या प्रसाद की पुत्री रेशमा देवी भी नामजद थी। जो अपने मायके आई थी। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। जिसपर उक्त कारवाई की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग