संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड के सतुआ पंचायत अंतर्गत चांदपुर निवासी नितीश कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नव मनोनीत महामंत्री ने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वाश के साथ महामंत्री का पद सौंपा है। उस भरोसे पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही पार्टी के उत्तरोत्तर विकास के लिये कार्य करता रहूंगा।बधाई देने वालो में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, सुनील महतों, संजीव कुमार मनु आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग