पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंसोही गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद में मारपीट हो गई जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान बंसोही गांव निवासी जय प्रकाश महतो की 25 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में हुई। मामले में महिला ने बताया कि पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है उसी में मारपीट हो गई जिसमें वह घायल हो गई। महिला द्वारा थाना पुलिस को सूचना देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग