पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के गोढना गांव में बारिश के पानी में शुक्रवार के शाम ईंट के दिवाल पर बने फुसनुमा घर भरभरा कर गिरने से महिला समेत तीन लोग दब कर घायल हो गये। घायलो को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज किया गया है। घायलो में बादल राउत तथा पड़ोसी मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढना गांव के स्व. कृष्णा राउत के पत्नी सरस्वती कुंवर 40 एवं उसका पुत्र बादल राउत 19 तथा बादल की चचेरी बहन 16वर्षीय प्रिया कुमारी का इलाज चल रहा है। गरीब व असहाय परिवार के लोग अब खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग