पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के हनुमानगंज गांव के दलित टोला में ग्रामीणों के द्वारा अपने बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने से रोक लगा दी। गांव वालों में किसी ने दवा के बारे में अफवाह फैला दी थी स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा इसकी सूचना पीएचसी प्रभारी को दी गई मौके पर मेडिकल टीम के साथ पहुंचे प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने ग्रामीणों को जागरूक कर पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियों की खुराक पिलवाई। प्रभारी ने कहां कि सभी 5 साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाना जरूरी है। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा, प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश, बीसीएम लव कुश कुमार,बीएमसी कुमुद रंजन मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग