पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी के सभागार में पांच दिवसीय चल रहे पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई। 27 जून से 3 जुलाई तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चल रहा है। पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने उपस्थित पोलियों सुपरवाइजर को अभियान की सफलता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक कर पोलियो की खुराक पिलाने को जागरूक करने को कहा। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा, प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश, बीसीएम लव कुश कुमार,बीएमसी कुमुद रंजन, सुपरवाइजर अखिलेंद्र कुमार मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग