लालू प्रसाद यादव का 73 वाँ जन्मदिन मुस्लिमपुर गाँव मे गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 73 वाँ जन्मदिन गुरुवार को प्रखण्ड क्षेत्र के मुस्लिमपुर मे गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें सैकड़ों गरीबों एवं आम लोगों को भोजन कराया गया।यह आयोजन पार्टी की राज्य कमिटी के निर्देश पर किया गया,जिसमें राजद प्रखण्ड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया उमाशंकर साहू, राजद के वरिष्ठ नेता सोहन राय,जेपी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. दिनेश पाल,युवा कार्यकर्ता ओम प्रकाश राय, केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी राजेश चंद्रा,सरोज कुमार, रामनाथ राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।इस दौरान वक्ताओं द्वारा लालू प्रसाद यादव को गरीबों का मसीहा और दबे कुचले लोगों की आवाज बताई गई।उक्त आयोजन राजद के प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा जेपी विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं सारण शिक्षक निर्वाचन विधान परिषद के भावी प्रत्याशी प्रोफेसर डॉ लाल बाबू यादव द्वारा किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग