जबरजस्ती करने का विरोध करने पर माँ व पुत्री को मारपीट कर किया घायल
गड़खा प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के बीबीपुर गाँव में एक युवती से जबरजस्ती करने की कोशिश की विरोध करने पर माँ पुत्री को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में सदर अस्पताल छपरा में ईलाज करा रही पीड़ित युवती ने प्राथमिकी दर्ज करने को लिखित आवेदन दिया। जिसमें कहा कि बुधवार की सुबह मां के साथ घर पर हुई थी।माँ बाथरूम करने बाहर गई थी। तभी बीबीपुर के चार मुकीमपुर के एक और दो अज्ञात युवक घर में घुस गए और मुझसे जबरजस्ती करने की नियत से उठाकर ले जाने लगे। जब मैं विरोध किया तो मेरा कपड़ा फाड़ दिया। चिल्लाने पर मेरी मां बचाव करने आई इसी क्रम में युवकों द्वारा फ़रसा लाठी,रड आदि हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया। मां के गले से सोने का मंगलसूत्र एवं सोने की जीविटिया मारपीट के क्रम में छीन कर भाग गए।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर करवाई में जुट गई हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग