संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब तश्करी के मामले में जब्त बाइक के स्वामी को सहाजितपुर पुलिस ने महज 72 घंटे में गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। सहाजितपुर थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के कोल्लूआ निवासी महावीर मंडल के पुत्र जॉय मंडल है। गत 29 जून को थाना कांड संख्या 83 /21 दर्ज की गई थी। जिसमें वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने दो युवकों को देशी शराब के साथ गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था। वही शराब के धंधे में प्रयुक्त अपाची बाइक को भी ज़ब्त कर लिया था।जब्त बाइक की जांच के क्रम में बाइक स्वामी जॉय मंडल के नाम का खुलासा हुआ। जिसके बाद गिरफ्तारी की करवाई की गई।पुलिसिया पुछताक्ष में गिरफ्तार युवकों ने शराब की होम डिलीवरी करने की बात भी स्वीकारी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग