राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एकमा प्रखंड के आठ विद्यालयों में शुक्रवार को मेगा कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग के एक हजार लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगायी गई। जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार व बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु नवतन, माने, हंसराजपुर, कोहड़गढ़ आदि आठ टीकाकरण केन्द्रों पर 1000 डोज लगाए गये। जबकि 900 डोज लगाने का ही लक्ष्य रखा गया था। वहीं इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग