रालोसपा नेता ने पुलिस को सौंपा सुरक्षा किट

संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मकेर (सारण)। छात्र रालोसपा के रास्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा किट देकर सम्मानित किया ।सोशल डिटेंस को ध्यान में रखते हुए मकेर प्रखण्ड के कोरोना योद्धाओं कोसुरक्षा किट देकर सम्मानित किया ।उन्होंने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी में पुलिस कर्मी ,स्वास्थ्य कर्मी एवम मीडिया कर्मी दिनरात कोरोना से बचाने में लगे हुए हैं ,अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए कोरोना के विरुद्ध फ्रंट पर रहते हुए लोगो की सेवा में रात दिन लगे हुए हैं । इस हालत में सुरक्षा किट की बेहद ही आवश्यकता होती हैं ।उन्होने कोरोना योद्धाओं यथा पुलिस कर्मी ,स्वास्थ्यकर्मी मीडिया कर्मी ,मकेर बीडीओ अविनाश कुमार सीओ सहदुल हक ,थाना अध्यक्ष शिव अमित कौशिक डॉ गोपाल कृष्ण मीडिया कर्मी को सम्मानित किया ।साथ मे प्रखण्ड रालोसपा नेता इरफान आलम पंकज यादव अभिषेक राय चंदन यादव प्रिंस यादव मनीष कुमार बिपिन कुमार साह ने अपना सहयोग दिया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग