राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के करैलिया गांव में तालाब में मछली छोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार की देर शाम जमकर हुई मारपीट में महिला सहित करीब दोनो तरफ से एक दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर जमकर चलने की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि भुवर राय और भगन राय के बीच पूर्व से जमीनी व नला का विवाद चल रहा है। जिसपर कई बार विवाद को समाप्त करने के लिए पंचायती स्तर से हल निकाला जा रहा था इधर इसी बीच तालाब में मछली छोड़े जाने को लेकर शुक्रवार के शाम फिर छिड़ा विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर भी चलने लगे। इस दौरान फायरिंग की भी बात बतायी जा रही है।सूचना मिलने के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। मारपीट की घटना में घायल लोगों का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। वहीं गम्भीर रुप से घायल धनजय राय को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग